धनबाद में जरूरतमंद रिक्शा चालकों को युवा संघर्ष मोर्चा ने बांटे कंबल, ठंड से राहत

editor
1 Min Read

धनबाद। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को सहारा देते हुए युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) ने देर रात सड़क पर मेहनत कर रहे रिक्शा चालकों के बीच कंबल वितरण अभियान चलाया। संगठन के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने स्वयं शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाकर रिक्शा चालकों को गर्म कंबल सौंपे।

अचानक बढ़ी ठंड के बीच कंबल पाकर रिक्शा चालकों ने राहत महसूस की और दिलीप सिंह एवं संगठन का आभार जताया। इस दौरान दिलीप सिंह ने कहा कि समाज सेवा युवा संघर्ष मोर्चा का मूल उद्देश्य है और सर्द रातों में किसी जरूरतमंद को बिना गर्म कपड़ों के नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरमसिया शनि मंदिर और साईं मंदिर में भी बड़े स्तर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ठंड के मौसम में राहगीर और जरूरतमंद लोगों को लगातार सहायता पहुँचाने का अभियान जारी रहेगा।संगठन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और इसे मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

Leave a Comment