Tuesday, April 8, 2025
Tuesday, April 8, 2025
Homeबिहारअररिया में चैती दुर्गा पूजा का समापन: त्रिसुलिया घाट पर मां...

अररिया में चैती दुर्गा पूजा का समापन: त्रिसुलिया घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, भक्तों ने दी भावुक विदाई – Araria News


ओम नगर वार्ड नंबर-8 स्थित दिव्य दुर्गा वैष्णवी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का समापन हुआ। सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।

.

विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों की थाप और मां दुर्गा के जयकारों के बीच शुरू हुई। यात्रा मंदिर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए त्रिसुलिया घाट पर परमान नदी तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों में लीन रहे। शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मां का स्वागत किया। त्रिसुलिया घाट पर विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ।

महिलाएं और बच्चे भी हुए शामिल

मंदिर के अध्यक्ष अशोक पासवान और सचिव भवेश कुमार ने कहा कि मां की विदाई का यह पल हर साल भावुक कर देता है। उन्होंने कहा कि मां के अगले साल फिर आने का विश्वास उनका साथ नहीं छोड़ता।

आयोजन में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर शहरवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चंदन पासवान, चंदेश्वर चौधरी, छोटू चौधरी, अमित साह, पप्पू साह, गगन झा और बुधन पासवान समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular