Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeदेशअस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग VIDEO: सिर...

अस्पताल की 5वीं मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग VIDEO: सिर फटने से हुई मौत, माइग्रेन की थी शिकायत; ओडिशा से इलाज कराने रायपुर आया था – Chhattisgarh News


उसने छलांग क्यों लगाई इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल से कूदकर एक मरीज ने जान दे दी है। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया था। उसे माइग्रेन की शिकायत थी। रविवार शाम को अचानक उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी।

.

जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।

अस्पताल भर्ती दूसरे मरीज, वहीं दिन में टहलते दिखा राम बिस्वाल।

पुलिस के मुताबिक, 60 साल का राम बिस्वाल 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। उसे मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका एक अटेंडेंट रविवार दोपहर तक उसके साथ मौजूद था, फिर वह घर चला गया था। जिसके बाद राम बिस्वाल अकेला था।

CCTV में टहलते दिखा राम बिस्वाल

अस्पताल के पांचवें फ्लोर के जनरल वार्ड में शाम करीब 5 बजे राम बिस्वाल बिस्तर से उठकर टहल रहा था। वह कुछ सेकेंड तक इधर-उधर देखा है, फिर खिड़की के पास चला जाता है।

खिड़की के पास जाकर उसे खोलने की कोशिश करता है लेकिन लॉक नहीं खुलता है। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसी खिड़की से कूदकर राम ने जान दे दी।

इसी खिड़की से कूदकर राम ने जान दे दी।

खिड़की के ऊपर चढ़कर कूदा

इसके बाद वह कांच से नीचे की ओर झांकता है। फिर तेजी से खिड़की के ऊपर चढ़ गया। खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था, इसी जगह से वह बाहर निकलकर नीचे कूद जाता है।

जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया, जिससे आसपास खून बिखर गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती था राम बिस्वाल।

मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती था राम बिस्वाल।

तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ अस्पताल।

तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ अस्पताल।

अस्पताल प्रबंधन ने तेलीबांधा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच पड़ताल की है। मामले में अस्पताल के स्टाफ और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक राम के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।

जमीन पर गिरते ही उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।

ओडिशा के बरगढ़ में खेती किसानी करता था

मृतक राम बिस्वाल मूल रूप से ओडिशा के बरगढ़ का रहने वाला था। वो यहां पर खेती किसानी करता था। उसकी एक बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रायपुर पहुंचे।

फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। वहीं इस पर अस्पताल प्रबंधन ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

राम बिस्वाल का शव।

राम बिस्वाल का शव।

नवंबर 2023 में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी

23 नवंबर 2023 को भी एक अस्पताल से मरीज ने छलांग लगाकर जान दे दी थी।

23 नवंबर 2023 को भी एक अस्पताल से मरीज ने छलांग लगाकर जान दे दी थी।

रायपुर में राजेंद्र नगर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी थी। 23 नवंबर 2023 को यह घटना हुई जिसमें मरीज की मौत हो गई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले तो वो खिड़की में कुछ देर तक बैठा रहा इसके बाद कूद गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular