Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeछत्तीसगढआकाशीय बिजली से मृतक के परिवार को मिली सहायता: राजस्व मंत्री...

आकाशीय बिजली से मृतक के परिवार को मिली सहायता: राजस्व मंत्री ने सौंपा 4 लाख का चेक,बलौदाबाजार अस्पताल में भर्ती 8 घायलों का हाल जाना – baloda bazar News


बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला अस्पताल का दौरा किया।

बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने आकाशीय बिजली से घायल हुए मरीजों से मुलाकात की। मंत्री ने उनके स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी ली।

.

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिला अस्पताल में 8 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। एक व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती है। सभी मरीजों को अपराह्न तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

राजस्व मंत्री ने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डिलीवरी की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे ग्राम पहंदा पहुंचे। यहां आकाशीय बिजली से मृतक प्रतीक कोसले के परिवार से मिले। उन्होंने आरबीसी 6-4 के तहत परिजनों को 4 लाख रुपए का सहायता चेक दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

गुरुवार को बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। इस घटना में 9 लोग घायल हुए थे।

कार्यक्रम में सुनीता वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, एसडीएम अमित गुप्ता और सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular