Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeछत्तीसगढआदिवासी महिला को जहरीला रंग लगाया: कोंडागांव में महुआ बीनने गई...

आदिवासी महिला को जहरीला रंग लगाया: कोंडागांव में महुआ बीनने गई पीड़िता का चेहरा खराब; हाथ जख्मी, अज्ञात आरोपी फरार – Kondagaon News



कोंडागांव जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने आदिवासी महिला के चेहरे पर जहरीला गुलाल लगा दिया। जिससे रयमति मंडावी (45) का पूरा फेस खराब हो गया। वहीं, इससे हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म हुए है।

.

ग्राम पंचायत सोड़सिवनी के तितना गांव की घटना है। रयमति मंगलवार को जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी आरोपी ने जबरन रंग लगाया, जिससे महिला के फेस पूरा नीला-काला पड़ गया।

महिला की हालत स्थिर

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि, महिला के शरीर पर एलर्जी की गंभीर प्रतिक्रिया हुई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

घटना के बाद गांव वालों मे दहशत

पीड़िता के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular