कोंडागांव जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने आदिवासी महिला के चेहरे पर जहरीला गुलाल लगा दिया। जिससे रयमति मंडावी (45) का पूरा फेस खराब हो गया। वहीं, इससे हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म हुए है।
.
ग्राम पंचायत सोड़सिवनी के तितना गांव की घटना है। रयमति मंगलवार को जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी आरोपी ने जबरन रंग लगाया, जिससे महिला के फेस पूरा नीला-काला पड़ गया।
महिला की हालत स्थिर
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि, महिला के शरीर पर एलर्जी की गंभीर प्रतिक्रिया हुई है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
घटना के बाद गांव वालों मे दहशत
पीड़िता के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।