Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeविदेशइंग्लैंड तक गूंजेगा योग और गीता का संदेश: कुरुक्षेत्र में राज्य-स्तरीय...

इंग्लैंड तक गूंजेगा योग और गीता का संदेश: कुरुक्षेत्र में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम; सीएम और रामदेव होंगे शामिल; मैनचेस्टर में स्वामी ज्ञानानंद देंगे योग का संदेश – Kurukshetra News



गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मैनचेस्टर में मनाएंगे योग दिवस।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गूंज भारत ही नहीं, इंग्लैंड तक सुनाई देगी। 21 जून को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर होगा। यहां सीएम नायब सिंह सैनी और योग गुरु स्वामी रामदेव की अगुआई में एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग करें

.

इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशभर में करीब 10 लाख लोग इस योग दिवस से जुड़ेंगे। इसी दिन इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। यहां गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जिओ गीता परिवार के साथ मिलकर योग के आध्यात्मिक और वैश्विक महत्व का संदेश देंगे।

गीताजी खुद योग शास्त्र- ज्ञानानंद

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मुताबिक, गीताजी स्वयं योग शास्त्र है। गीताजी वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को साकार करती है। योग केवल शरीर को नहीं, पूरे समाज और विश्व को जोड़ने का माध्यम है। मैनचेस्टर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गीता के संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाने का जरिया बनेगा।

दुनिया में जाएगी योग की ऊर्जा

भारत से विश्व तक फैलती इस योग चेतना में गीता का संदेश नई ऊर्जा भरने का काम कर रहा है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से उठी इस चेतना की गूंज मैनचेस्टर तक पहुंचेगी। योग और गीता पूरी दुनिया में अध्यात्म व शांति का रास्ता दिखाएंगे। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक को स्थिर करने का साधन है।

इंग्लैंड में मनेगी गीता जयंती- सीएम सीएम नायब सैनी ने कहा कि इस बार इंग्लैंड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भी मनाया जाएगा। हर वर्ष किसी न किसी देश में यह महोत्सव आयोजित होता है। इस बार इंग्लैंड को इसके लिए चुना गया है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद गीता का संदेश विश्व तक पहुंचाने में लग हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular