Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरइंदौर में आज भी बारिश के आसार: सुबह से छाए बादल,...

इंदौर में आज भी बारिश के आसार: सुबह से छाए बादल, रात को हुई बारिश से मौसम में घुली ठण्डक – Indore News


इस बार अक्टूबर माह के तीसरे हफ्ते में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश अलग-अलग क्षेत्रों में रात को भी रुककर भी होती रही। हालांकि इस दौरान मौसम में ठण्डक रही लेकिन रिकॉर्ड पर तापमान ज्यादा ही रहा। रविवार सुबह से भी बादल छाए हुए

.

भमोरी चौराहा पर सुबह ऐसा था मौसम का नजारा।

दरअसल अभी ट्रफ अरब सागर के ऊपर एक्टिव है। इसके साथ ही दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। इनका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इंदौर में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अक्टूबर का मौसम

तारीखदिन का तापमानरात का तापमान
1 अक्टूबर32.5 (0)23.5 (+3)
2 अक्टूबर34 (+1)24.2 (+4)
3 अक्टूबर32.1 (-1)22.6 (+3)
4 अक्टूबर32.6 (-1)21.5 (+)
5 अक्टूबर32.4 (-1)21.6 (+2)
6 अक्टूबर32.4 (-1)21.4 (+1)
7 अक्टूबर33.8 (+1)21.6 (+2)
8 अक्टूबर33.1 (0)23.2 (+4)
9 अक्टूबर31.8 (-1)22.8 (+4)
10 अक्टूबर31.4 (-2)22.8 (+4)
11 अक्टूबर30.1 (-3)21 (+2)
12 अक्टूबर29.5 (-4)23.1 (+5)
13 अक्टूबर32.6 (0)21.8 (+3)
14 अक्टूबर31.8 (-1)22.6 (+4)
15 अक्टूबर32.8 (0)22.2 (+4)
16 अक्टूबर33.1 (0)20.9 (+2)
17 अक्टूबर31.5 (-1)23.6 (+6)
18 अक्टूबर31.5 (-1)22.4 (+4)
19 अक्टूबर33.3 (+1)22.4 (+5)

​​​​​इंदौर में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई। जबकि पश्चिम क्षेत्र में देर से और कम बारिश हुई। इसके सहित पूर्वी क्षेत्र में इस अक्टूबर में 3 इंच बारिश हो चुकी है। पश्चिम क्षेत्र में आधा इंच से ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह कि इसके बावजूद दिन का तापमान 33.3 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.4 (+5) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दिन का तापमान औसत से 1 डिग्री ज्यादा और रात का तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा रहा।

2021 में अक्टूबर में हुई थी ज्यादा बारिश

तारीख और वर्ष2014201520162017201820192020202120222023
माह की बारिश21.6 मिमी5 मिमी37.7 मिमी2.5 मिमी3.6 मिमी25.5 मिमी42.4 मिमी53.8 मिमी45.5 मिमी

​​​​​इंदौर में अक्टूबर की औसत बारिश 31.5 मिमी है। बीते 10 सालों में 9 साल अक्टूबर में बारिश हुई है। 2023 में बारिश नहीं हुई थी। इन 10 सालों में सबसे कम बारिश 2017 में 2.5 मिमी हुई थी। सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 53.8 मिमी हुई थी। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक जहां लो प्रेशर एरिया होता है वहां बारिश होती है। बादलों के मूवमेंट पर भी स्थिति निर्भर रहती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular