इस बार अक्टूबर माह के तीसरे हफ्ते में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश अलग-अलग क्षेत्रों में रात को भी रुककर भी होती रही। हालांकि इस दौरान मौसम में ठण्डक रही लेकिन रिकॉर्ड पर तापमान ज्यादा ही रहा। रविवार सुबह से भी बादल छाए हुए
.
भमोरी चौराहा पर सुबह ऐसा था मौसम का नजारा।
दरअसल अभी ट्रफ अरब सागर के ऊपर एक्टिव है। इसके साथ ही दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव हैं। इनका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। इंदौर में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
अक्टूबर का मौसम
तारीख | दिन का तापमान | रात का तापमान |
1 अक्टूबर | 32.5 (0) | 23.5 (+3) |
2 अक्टूबर | 34 (+1) | 24.2 (+4) |
3 अक्टूबर | 32.1 (-1) | 22.6 (+3) |
4 अक्टूबर | 32.6 (-1) | 21.5 (+) |
5 अक्टूबर | 32.4 (-1) | 21.6 (+2) |
6 अक्टूबर | 32.4 (-1) | 21.4 (+1) |
7 अक्टूबर | 33.8 (+1) | 21.6 (+2) |
8 अक्टूबर | 33.1 (0) | 23.2 (+4) |
9 अक्टूबर | 31.8 (-1) | 22.8 (+4) |
10 अक्टूबर | 31.4 (-2) | 22.8 (+4) |
11 अक्टूबर | 30.1 (-3) | 21 (+2) |
12 अक्टूबर | 29.5 (-4) | 23.1 (+5) |
13 अक्टूबर | 32.6 (0) | 21.8 (+3) |
14 अक्टूबर | 31.8 (-1) | 22.6 (+4) |
15 अक्टूबर | 32.8 (0) | 22.2 (+4) |
16 अक्टूबर | 33.1 (0) | 20.9 (+2) |
17 अक्टूबर | 31.5 (-1) | 23.6 (+6) |
18 अक्टूबर | 31.5 (-1) | 22.4 (+4) |
19 अक्टूबर | 33.3 (+1) | 22.4 (+5) |
इंदौर में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हुई। जबकि पश्चिम क्षेत्र में देर से और कम बारिश हुई। इसके सहित पूर्वी क्षेत्र में इस अक्टूबर में 3 इंच बारिश हो चुकी है। पश्चिम क्षेत्र में आधा इंच से ज्यादा हो चुकी है। खास बात यह कि इसके बावजूद दिन का तापमान 33.3 (+1) डिग्री और रात का तापमान 22.4 (+5) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दिन का तापमान औसत से 1 डिग्री ज्यादा और रात का तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा रहा।
2021 में अक्टूबर में हुई थी ज्यादा बारिश
तारीख और वर्ष | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 |
माह की बारिश | 21.6 मिमी | 5 मिमी | 37.7 मिमी | 2.5 मिमी | 3.6 मिमी | 25.5 मिमी | 42.4 मिमी | 53.8 मिमी | 45.5 मिमी | – |
इंदौर में अक्टूबर की औसत बारिश 31.5 मिमी है। बीते 10 सालों में 9 साल अक्टूबर में बारिश हुई है। 2023 में बारिश नहीं हुई थी। इन 10 सालों में सबसे कम बारिश 2017 में 2.5 मिमी हुई थी। सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 53.8 मिमी हुई थी। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक जहां लो प्रेशर एरिया होता है वहां बारिश होती है। बादलों के मूवमेंट पर भी स्थिति निर्भर रहती है।