उचाना मंडी में पीआर धान की खरीद के 23 करोड़ सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। अतिरिक्त मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पीआर धान की खरीद की जा रही है। सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक सुचारू रूप से खरीद जारी है।
.
1 लाख 13 हजार क्विंटल के करीब पीआर धान की आवक हुई है। 1 लाख 12 हजार क्विंटल के करीब खरीद सरकारी भाव पर हो चुकी है। खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि पीआर धान की जो फसल साफ, सुखी नियमानुसार है उसको मंडी में आते ही खरीदा जा रहा है।
मंडी में आई अधिकांश पीआर धान की खरीद के साथ-साथ उठान भी हो रहा है। 23 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में जा चुकी है। खरीद, उठान सहित अन्य सभी पुख्ता प्रबंध है। किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।