Homeहरियाणाउचाना मंडी में धान की 1 लाख क्विंटल की खरीद: 23...

उचाना मंडी में धान की 1 लाख क्विंटल की खरीद: 23 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर, MSP पर बिक रहा – Uchana News



उचाना मंडी में पीआर धान की खरीद के 23 करोड़ सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। अतिरिक्त मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पीआर धान की खरीद की जा रही है। सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक सुचारू रूप से खरीद जारी है।

.

1 लाख 13 हजार क्विंटल के करीब पीआर धान की आवक हुई है। 1 लाख 12 हजार क्विंटल के करीब खरीद सरकारी भाव पर हो चुकी है। खाद्य आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि पीआर धान की जो फसल साफ, सुखी नियमानुसार है उसको मंडी में आते ही खरीदा जा रहा है।

मंडी में आई अधिकांश पीआर धान की खरीद के साथ-साथ उठान भी हो रहा है। 23 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में जा चुकी है। खरीद, उठान सहित अन्य सभी पुख्ता प्रबंध है। किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version