Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरऊना में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 3 किलो चूरा...

ऊना में महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 3 किलो चूरा पोस्त और ड्रग्स बरामद, सप्लाई करने जा रहे थे – Amb News



ऊना पुलिस ने 3 नशा तस्करों को पकड़ा है। थाना सदर के अंतर्गत जनकौर में दो व्यक्तियों को 3 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार रात को जनकौर गांव में गश्त कर रही थी। सड़क से लगे जंगल की ओर एक कच्चे रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक

.

एक व्यक्ति के हाथ में बोरी थी। तलाशी में बोरी से 3 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त मिला। आरोपियों की पहचान जनकौर निवासी संजय कुमार और नंगड़ा निवासी महिंद्र सिंह के रूप में हुई है। वहीं बंगाणा उपमंडल के हटली में पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान एक कार ड्राइवर महिला को 28.07 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा है।

नाकाबंदी के दौरान एचपी 19 डी 9739 नंबर कार आई। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। कार की तलाशी में 28.07 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी रेखा देवी (पत्नी दीपक राणा) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस जांच कर रही है कि महिला कहां से ड्रग्स लाई और कहां ले जा रही थी। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular