बैतूल के शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं में कुल 31 सीटें खाली हैं। प्रवेश के लिए 22 जून को परीक्षा आयोजित क
.
विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है। यहां कक्षा 6 से 12वीं तक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों को गणवेश, जूते, ट्रैक शूट, टी शर्ट, लोअर, भोजन, पाठ्य पुस्तकें और लेखन सामग्री निःशुल्क दी जाती है।
विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर, एआई और रिटेल लैब हैं। भौतिक, रसायन और गणित की प्रयोगशालाएं भी हैं। खेलकूद के लिए कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में इनडोर-आउटडोर खेलों की सुविधा है। राष्ट्रीय स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं होती हैं। संगीत कक्षाएं और शैक्षिक भ्रमण की व्यवस्था है। प्रज्ञा पुस्तकालय में सद् साहित्य उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 9074842354, 9399363460 या 8840135221 पर संपर्क किया जा सकता है।