Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeविदेशकपूरथला में सूडान के छात्र का मर्डर: पीजी में घुसकर युवकों...

कपूरथला में सूडान के छात्र का मर्डर: पीजी में घुसकर युवकों ने चाकुओं से किया हमला; एक घायल, जालंधर के अस्पताल में भर्ती – Kapurthala News



पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सूडान के एक छात्र की हत्या कर दी गई। घटना गांव महेड़ू स्थित स्टार होम्स पीजी की है। आज (गुरुवार को) सुबह करीब 4 बजे 6-7 युवकों ने पीजी में घुसकर सूडान के दो छात्रों पर चाकुओं से हमला कर दिया।

.

हमले में मोहम्मद बड़ावाला युसूफ अहमद की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र अहमद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शोर मचाने पर भागे हमलावर

घायल अहमद मोहम्मद ने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्तों नरमीन उमर अब्दुल्ला और फातिमा अलजेहरा आमिर के साथ पीजी में था। तभी कुछ युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। उनमें से दो के पास चाकू थे। हमलावरों ने उसे और उसके भाई को पकड़कर चाकू मारना शुरू कर दिया। मदद के लिए चिल्लाने पर हमलावर मौके से भाग गए।

डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी गौरव तूरा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करेंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular