Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरकांग्रेस से निकाले गए लक्ष्मण सिंह पर बोले पूर्व मंत्री: राजगढ़...

कांग्रेस से निकाले गए लक्ष्मण सिंह पर बोले पूर्व मंत्री: राजगढ़ में बद्रीलाल यादव ने कहा- अगर भाजपा में आना चाहें तो संगठन विचार करेगा – rajgarh (MP) News



पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव।

कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए लक्ष्मण सिंह को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजगढ़ में कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन लक्ष्मण सिंह ने अक्सर राष्ट्रहित की बात की ह

.

बीजेपी में वापसी की अटकलों पर बोले- संगठन का निर्णय

लक्ष्मण सिंह के बीजेपी में वापसी की अटकलों पर सवाल किया गया तो पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर लक्ष्मण सिंह भाजपा में आना चाहें तो इस पर संगठन विचार करेगा। हम व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे भाजपा में थे, तो पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था और राजगढ़ से जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि जब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, तो पूरी पार्टी उनके लिए लगी थी और हमने उन्हें जीत भी दिलाई थी।

पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया बद्रीलाल यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या लक्ष्मण सिंह फिर भाजपा की राह पकड़ेंगे। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular