Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारकिशनगंज में एक दिन की बारिश से जलजमाव: सड़कों पर घुटनों...

किशनगंज में एक दिन की बारिश से जलजमाव: सड़कों पर घुटनों तक लगा पानी, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज में हुई बारिश से शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सदर अस्पताल रोड पर जलजमाव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। डांगी बस्ती, महिला कॉलेज रोड और पश्चिम पाली सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।

.

स्थानीय निवासी विजय मलिक ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से यह समस्या हर साल सामने आती है। व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस गया है। इससे उनका सामान खराब हो रहा है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई घरों में भी गंदा पानी घुस गया है।

एक दिन की बारिश में डूबा शहर।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि वे जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular