Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशकिशोरी ने दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत: पंडोखर क्षेत्र में सांप...

किशोरी ने दुपट्टे से लगाई फांसी, मौत: पंडोखर क्षेत्र में सांप के डंसने से गई महिला की जान – datia News



उनाव थाना क्षेत्र के गांव सेरसा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि, किशोरी ने गुरुवार देर शाम आत्महत्या की है। रात में जब किशोरी के परिजनों ने देखा तब मामले का खुलासा हुआ है।

.

किशोरी ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर पीएम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सांप के काटने से महिला की मौत

इधर, पंडोखर थाना अंतर्गत लहार हवेली में घर में सो रही महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनो ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के धारण महिला की गुरुवार शाम मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतिका का नाम रेखा देवी पत्नी मनीष वंशकार (26) के है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular