Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशकुएं में नहाने गए दो किशोर डूबे: साथी बच्चों ने डर...

कुएं में नहाने गए दो किशोर डूबे: साथी बच्चों ने डर से शाम तक नहीं बताया, SDRF टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन – Ashoknagar News



अशोक नगर के कबीर रोड स्थित बांसखेड़ी गांव के पास एक कुएं में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। शंकर कॉलोनी के कुछ बच्चे कुएं में नहाने गए थे। इसी दौरान 14 वर्षीय अंकेश अहिरवार और 16 वर्षीय शैलेंद्र रजक पानी में डूब गए।

.

दोनों किशोरों के डूबते ही अन्य बच्चे डर के मारे वहां से भाग निकले। बच्चों ने डर की वजह से किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। काफी देर तक जब दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान एक बच्चे ने घटना के बारे में बताया।

कुएं में करीब 10 फीट पानी है। शाम के समय घटना की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में SDRF की टीम को बुलाया गया। रात के समय SDRF की टीम ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular