- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा। जीवा नाला में अचानक आई बाढ़ में पिता-बेटी समेत 3 लोग बहे, जिनकी तलाश जारी है। 8 वाहन भी बहे और 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए।
धर्मशाला के खनियारा स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट (बिजली प्रोजेक्ट) सोकणी दा कोट के पास बादल फटा। इससे मणुणी खड्ड (नदी) में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। दोपहर से रात में भी रेस्क्यू चला।
राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी गिरा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे।
मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढहा। एक युवक की मौत हुई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल: 1 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के असर के चलते ऐसा होगा। आम लोगों और मुछआरों आज समुद्र से दूर रहने की चेतावनी है। हवा भी 50KMPH से ज्यादा की तेजी से चल सकती है।
ओडिशा: कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, कटक में आज ऑरेंज अलर्ट है। समुद्री में 4.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है।
बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई।

जम्मू में तवी नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू किया गया।

सूरत में बीते 4 दिन से तेज बारिश जारी है। पेड़ उखड़कर कार पर गिरा।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद कार मलबे में फंस गईं।
कल के मौसम का हाल
बारिश का रेड अलर्ट: गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के 9 जिलों में बहुत बारिश हो सकती है। यहां स्कूल बंद किए गए हैं। ओडिशा में दिन में 120-130 mm बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 3 जिलों में तेज बारिश होगी।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बाढ़ का अलर्ट है। साथ में बिजली भी गिर सकती है। चार धाम यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक, गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी है।
बारिश का येलो अलर्ट: पश्चिम बंगाल कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज से हल्की बारिश ही संभावना है। तमिलनाडु में उमस रह सकती है।
राज्यों के मौसम का हाल…
राजस्थान: आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत

राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई। पढ़ें पूरी खबर…
