केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंगलवार को बेगूसराय से नवगछिया जाते समय खगड़िया में रुके। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा
.
उन्होंने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देश का सर्वाधिक विकास कर रही है।
बिहार में डबल इंजन का फायदा
बिहार में मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कर रही है। पूल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो राजनेता सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब, किसान और महिलाओं का दर्द नहीं समझ सकते।
भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि एनडीए गठबंधन की डबल इंजन सरकार से बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे ये नेता
इस अवसर पर बेगूसराय जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री नंदू शाह, डॉ. ईद भूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।