Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeछत्तीसगढगमछे से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला: बिलासपुर में नहर...

गमछे से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला: बिलासपुर में नहर किनारे पड़ी थी महिला की लाश, चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार – Bilaspur (Chhattisgarh) News


महिला की हत्या कर नहर किनारे फेंकी लाश।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसकी लाश को नहर किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हत्या के केस में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

.

खमतराई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को नहर किनारे महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर संघर्ष से जख्म के निशान भी मिले। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो पाई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे हत्या का केस मानकर जांच कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोदना के निशान से महिला की हुई पहचान जांच के दौरान महिला के हाथ में गोदना का निशान मिला। जिसमें एके लिखा हुआ था। महिला नाइटी में थी, जिससे यह भी तय हो गया कि महिला आसपास की है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार (30) पति संतोष खैरवार के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला का खमतराई में पुराना मकान है। यहां पुलिस ने उसके पति की तलाश की। लेकिन, वो गायब मिला।

पति के गायब होने पर हुआ शक पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। इधर, पति के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने संदेही संतोष खैरवार की जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि वह मूलत: मस्तूरी क्षेत्र के एरमसाही का रहने वाला है। लिहाजा, पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद घेराबंदी कर संतोष को पकड़ लिया।

महिला के हाथ में गोदना के निशान देख कर लाश की पहचान हुई।

महिला के हाथ में गोदना के निशान देख कर लाश की पहचान हुई।

फूफा से बात करती देख पति को चरित्र पर हुआ संदेह पहले आरोपी संतोष ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा अपने फूफा के साथ मोबाइल पर बातचीत करती थी, जिसे उसने मना किया। इसके बाद भी वो नहीं मानी। इस पर संतोष को अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका हुआ। जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा की मंगलवार की देर रात 1 से 2 बजे के बीच नींद खुल गई, जिसके बाद वो शौच करने के लिए बाहर निकली। तब संतोष उसे शौच कराने के लिए खमतराई नहर तरफ लेकर गया। जहां मौका पाकर उसने गमछा से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद लाश को नहर किनारे झाड़ी में लेटाकर भाग गया। उसके अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular