Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से हुई ईद की नमाज: पुलिस की...

गाजियाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से हुई ईद की नमाज: पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी, नमाजियों ने दी नवरात्रि की बधाई – Ghaziabad News


गाजियाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नमाज स्थलों पर क्विक रिस्पांस टीम और पीएसी बल तैनात किया गया था। इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सभी नमाज स्थलों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की। नमाजियों की सुविधा के लिए आवारा पशुओं को भी बंद किया गया। इससे सभी लोगों ने बिना किसी परेशानी के नमाज अदा की।

समाजसेवी अलाउद्दीन अब्बासी ने कहा कि एक महीने के रोजे और इबादत के बाद ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए नवरात्रि की भी बधाई दी। उनका कहना था कि सभी हिंदुस्तानी मिलजुल कर दोनों त्योहार मनाएं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular