Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडगुमला में धान व्यवसायी को दिनदहाड़े मारी गोली: तीन बाइक से...

गुमला में धान व्यवसायी को दिनदहाड़े मारी गोली: तीन बाइक से आए थे 9 बदमाश, घटनास्थल पर छूटी एक बाइक; जख्मी रिम्स रेफर – Gumla News



घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया।

गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के कांसीर बाजार में शुक्रवार को एक धान व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चला दीं। घायल व्यापारी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा निवासी राजकुमार साहू के रूप में हुई है। उन्हें एक गोली लगी है।

.

बदमाश तीन बाइक से आए थे और घटना के बाद मौके पर ही एक मोटरसाइकिल छोड़ सभी भाग निकले।

बाजार में अफरातफरी मच गई

गुमला एसपी हारिस बिन जामा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्र में छानबीन कर रही है। बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इधर, घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग घायल व्यापारी को सदर अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।

बांसडीह घाटी की तरफ भागे बदमाश

सूचना मिलते ही गुमला सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और थानेदार महेंद्र करमाली सदर अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीन बाइक पर सवार नौ बदमाश लूटपाट के इरादे से आए थे। हमले के बाद वे बांसडीह घाटी की तरफ भाग गए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular