Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणागोहाना SBI में BSF जवान के 1 लाख रुपए चोरी: पासबुक...

गोहाना SBI में BSF जवान के 1 लाख रुपए चोरी: पासबुक अपडेट कराते समय वारदात; बैंक में हड़कंप, पुलिस की CCTV पर नजर – Gohana News



फौजी का खाता गोहाना के एसबीआई बैंक में है।

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में बीएसएफ के एक जवान के साथ वारदात हुई है। बैंक में ही उसके एक लाचा रुपए चोरी कर लिए गए। पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

.

जानकारी अनुसार गांव मुंडलाना, सोनीपत के रहने वाले सतबीर सिंह बीएसएफ में कार्यरत हैं। इन दिनों वह छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वे आज एसबीआई बैंक गोहाना में अपने खाते से घरेलू काम के लिए रुपए निकलवाने आए थे। सतबीर सिंह ने बताया कि उसने बैंक से अपने खाते से एक लाख रुपए निकाले थे।

इसके बाद वह बैंक में अपनी पासबुक अपडेट करवाने और नई पासबुक बनवाने में गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका देखकर उनके 1 लाख रुपए चुरा लिए। वारदात का खुलासा होते ही सूचना पुलिस को दी गई। एसआई रमेश कुमार अपनी टीम के साथ बैंक पहुंचे और छानबीन की।

सतबीर की शिकायत पर थाना शहर गोहाना में धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई नसीब को सौंपी गई है। पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल चोर का कोई सुराग नहीं लगा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular