Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeराज्य-शहरगौरी बालापुरे बनीं साउथ एशियन फ्रैटर्निटी की मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर: दक्षिण एशिया...

गौरी बालापुरे बनीं साउथ एशियन फ्रैटर्निटी की मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर: दक्षिण एशिया के आठ देशों के बीच मैत्री और शांति के लिए करेंगी काम – Betul News



बैतूल की समाजसेवी गौरी बालापुरे पदम को साउथ एशियन फ्रैटर्निटी के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने मध्यप्रदेश इकाई का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। गौरी की यह नियुक्ति उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए की गई है।

.

वे सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करती हैं। उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाने और जिले में ऑटो एम्बुलेंस जीवन रक्षक प्रकल्प चलाने जैसे कार्य किए हैं।

18 वर्ष की उम्र में मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि, गौरी को 18 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल चुका है। पिछले साल हेयर फॉर होप इंडिया ने उन्हें आउटस्टैंडिंग ब्रांड एंबेसडर का खिताब दिया। हाल ही में करनूल में हुए इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल और साउथ एशियन पीस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। इस सम्मेलन में भारत के 22 राज्यों और दक्षिण एशिया के चार देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

आठ देशों के बीच मैत्री के लिए काम करती है संस्था

गौरी बालापुरे ने बताया कि संस्था साउथ एशियन फ्रैटर्निटी दक्षिण एशिया के आठ देशों के बीच मैत्री और शांति के लिए काम करती है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। गौरी 2002 से इस संस्था की सदस्य हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular