Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरघर के आंगन में लगा रखे थे गांजे के पौधे: सीधी...

घर के आंगन में लगा रखे थे गांजे के पौधे: सीधी पुलिस को देखते ही भाग गया घर मालिक, 10 पौधे उखाड़ ले गए पुलिसवाले – Sidhi News



आंगन में लगे गांजे के पौधे देखती पुलिस।

सीधी जिले में कुसमी पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। थाना प्रभारी भूपेश कुमार वैश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बैगवा में छापेमारी की।

.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामसुंदर बैगा के घर पर कार्रवाई की। घर के आंगन में कुएं के पास से 10 गांजे के पौधे बरामद हुए। इन पौधों का कुल वजन 12 किलो 300 ग्राम था।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी रामसुंदर बैगा घर के पीछे से जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घर में मौजूद उसकी पत्नी लीलावती बैगा और गांव की फूलबाई बैगा ने पुष्टि की कि गांजे के पौधे रामसुंदर ने ही लगाए थे।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया और वीडियोग्राफी कराई। सभी पौधों को उखाड़कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन किया गया। NDPS एक्ट की धारा 8/20(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ भूपेश सिंह करचुली, दिनकर सिंह, दिनेश सिंह, रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति, अक्षय तिवारी और पंकज सिंह शामिल थे। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular