Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारचूड़ा मिल में लगी आग, 5 लाख का नुकसान: सुपौल के...

चूड़ा मिल में लगी आग, 5 लाख का नुकसान: सुपौल के मरौना दक्षिण पंचायत की घटना, मुआवजे की मांग – Supaul News



सुपौल के मरौना दक्षिण पंचायत में स्थिति एक चूड़ा मिल में अचानक आग लग गई। मिल संचालक शिव नारायण यादव ने बताया कि आगजनी की घटना में उनका घर, अनाज, मिल की मशीनें, आटा चक्की और सरसों तेल बनाने वाले प्लांट जल गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग 5 लाख रुप

.

जानकारी के अनुसार मिल में काम करने वाले मजदूरों ने चूड़ा मिल से निकलने वाली राख को पास में फेंक दिया था। इस राख से आग भड़क गई और तेजी से फैलते हुए घर और अन्य संपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग बिना समय गंवाए इसे बुझाने में जुट गए। घटना के तुरंत बाद डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। उनका कहना है कि आग ने उन्हें आर्थिक रूप से तबाह कर दिया है। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच मरौना अंचलाधिकारी (सीओ) पिंटू कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular