Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ निकाय चुनाव..छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड: बीजेपी के घोषणा-पत्र में...

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव..छात्राओं को फ्री सैनेटरी पैड: बीजेपी के घोषणा-पत्र में 20 वादे; प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर 1 लाख रुपए – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया है।

.

भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस की प्रतिक्रिया

बीजेपी के घोषणा पत्र पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ये बताए कि अबतक किए वादों का क्या हुआ। पुराने वादे ही पूरे नहीं हुए हैं। अब नये वादे लेकर आ रहे हैं, जो जनता को ठगने का काम है। नगरीय निकायों में विकास को भाजपा ने अवरुद्ध किया। कांग्रेस का घोषणा पत्र भी एक-दो दिन में आएगा।

भारतीय जनता पार्टी के जारी घोषणा पत्र में 20 बड़े वादे किए गए हैं, जो इस प्रकार है।

  • – नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
  • – 3 लाख के पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर जो देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  • – महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स से 25% की छूट दी जाएगी हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति कर जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।
  • – हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी इससे यूपीएससी मेंस पास करने वाली उम्मीदवारों को ₹1 लाख दिए जाएंगे।
  • – हर नगरीय निकाय में व्यावसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे।
  • – बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाईफाई लगाया जाएगा।
  • – स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मान निधि से 30 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी स्मार्ट वेंडिंग जोन फूड स्ट्रीट की स्थापना की नीति बनेगी। सड़क पर व्यापार को बढ़ावा देंगे।
  • – बिना जुर्माना या ब्याज लगाये पुराने संपत्ति कर को एक मुश्त निपटाया जाएगा।
  • – स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था।
  • – स्व सहायता समूह बनाए जाएंगे हर नगर निगम में बर्तन बैंक होगा महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।।
  • – यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा यानी इसे कम किया जा सकता है।
  • – हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी रात को भी सफाई होगी स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
  • – माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।।
  • – पानी टंकियां बनेगी
  • – नगर निगम क्षेत्र में सीकिल सेल स्क्रीनिंग केंद्र बनाए जाएंगे।
  • – हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके।
  • – कारों दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम।
  • – सभी नगर निगम इलाकों में नालंदा परिसर की तरह सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular