Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारजमुई में ससुराल से लौटे मजदूर की मौत: पिता ने जहर...

जमुई में ससुराल से लौटे मजदूर की मौत: पिता ने जहर देने का लगाया आरोप, पुलिस से की जांच की मांग – Jamui News



जमुई में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना खैरा थाना क्षेत्र के अमेठियाटांड़ गांव की है। मृतक की पहचान अरुण कुमार मंडल के बेटे राकेश कुमार उर्फ बौध(35) के रूप में हुई है। वे दूसरे राज्य में मजदूरी करता था और तीन बच्चों का पिता था।

.

वह पिछले दो दिनों से अपने ससुराल सदर प्रखंड क्षेत्र के लठाने गांव में था। सोमवार दोपहर 2:30 बजे वह अपने घर अमेठियाटांड़ पहुंचा। उसकी हालत गंभीर थी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

जहर खिलाकर हत्या की आशंका

मृतक के पिता अरुण कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को किसी ने जहर दिया है। उन्होंने खैरा थाने की पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाने के अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular