Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजमुनापार में बारिश का कहर: शिवपुरी कॉलोनी में एक घर में...

जमुनापार में बारिश का कहर: शिवपुरी कॉलोनी में एक घर में भरा गंदा पानी, नाली न होने से परिवार परेशान – Mathura News


मथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार की देर शाम हुई तेज बारिश से जमुनापार क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन गई। शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले नितेश शर्मा के घर में गंदा पानी भर गया। इससे उनका सारा सामान खराब हो गया।

नितेश शर्मा एक मजदूर हैं और उनकी मां बीमार रहती हैं। स्थानीय पार्षद यतेंद्र कुमार ने उनके घर के सामने गली का निर्माण नहीं कराया है। इस कारण पूरी गली का गंदा पानी उनके घर में जमा हो जाता है।

नितेश का कहना है कि उन्होंने कई बार पार्षद से नाली और गली के निर्माण की मांग की है। पार्षद हर बार बजट न होने का हवाला देते हैं। हालांकि, आसपास की सभी गलियों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद भेदभाव कर रहे हैं। वे अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी को आम जनता के साथ जोड़ रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम इस गली का निर्माण करेगा या गरीब परिवार को सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular