HomeMadhya Pradeshजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकी मारे गए:दोनों के पाकिस्तानी होने की...

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकी मारे गए:दोनों के पाकिस्तानी होने की आशंका; सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल रात से जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात उधमपुर में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। संदिग्ध गतिविधि के बाद घेराबंदी सुरक्षा बलों को मजालता इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही का इनपुट मिला था। इसके बाद संयुक्त टीमों ने जंगल और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों से सामना हुआ और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि वहां किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। राजौरी में 3 OGW गिरफ्तार हुए थे इससे पहले 15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कथित ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का खुलासा किया था। मामले में जाकिर हुसैन, मोहम्मद आजम और मोहम्मद मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तीनों पर आतंकियों को लॉजिस्टिक मदद, सुरक्षित रास्ता और दूसरी जमीनी सहायता देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वे आतंकियों के गाइड के तौर पर भी काम करते थे और उन्हें कश्मीर घाटी की ओर जाने में मदद करते थे। तीन दिन पहले डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था एक आरोपी की निशानदेही पर IED बरामद राजौरी मामले में एक आरोपी की निशानदेही पर IED भी बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में संकेत मिले कि यह IED एक आतंकी समूह ने सुरक्षित रखने और संभावित हमले में इस्तेमाल के लिए आरोपियों को दिया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments