पंजाब के जालंधर में आज यानी बुधवार को कुछ लोगों ने एक साथ मिलकर जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। लोगों ने हाईवे पर दरिया बिछा ली और फिर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही मौके पर पहुंचे सिख संगठनों ने उक्त हाईवे पर सत नाम वाहेगुरु का पाठ शुरू क
.
हालांकि जरूर कामों के लिए वाहनों को निकाला जा रहा था। जिसमें एम्बुलेंस सहित अन्य सेवाएं शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ये धरना प्रदर्शन जालंधर जम्मू हाईवे पर भोगपुर मेन बाजार के पास लगाया गया है। शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के खिलाफ ये प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली की अगुआई ये हाईवे जाम किया गया है।
हाईवे पर लगा लंबा जाम।
पहले भी हो चुका उक्त प्लांट को लेकर विवाद
बता दें कि उक्त सीएनजी प्लांट को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पहले भी कई बार कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ मिलकर भोगपुर निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। तब कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा था कि सीएनजी प्लांट लगने से भोगपुर के लोगों को काफी नुकसान होगा। इससे लेकर पहले भी कई बार सरकार लेवल और अधिकारी लेवल पर बातचीत हो चुकी है, मगर हल नहीं निकला।