Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्य-शहरजालंधर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल: पंजाब महिला आयोग...

जालंधर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल: पंजाब महिला आयोग ने जांच रिपोर्ट तलब की, कल तक देना होगा जवाब – Jalandhar News



महिला से मारपीट करने का वायरल हुआ वीडियो।

पंजाब में जालंधर के नकोदर की महिला से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद महिला आयोग द्वारा मामले में नोटिस ले लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए मामले में रिपोर्ट तलब की है।

.

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो वायरल होता हुआ जब महिला आयोग के पास पहुंचा तो तुरंत एक्शन लिया गया। वीडियो में जिसमें एक महिला को दूसरी महिला और व्यक्ति द्वारा पीटा जा रहा है। जिसकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र हंसा सिंह निवासी गांव रायपुर गुजरां, तहसील नकोदर, जालंधर के रूप में हुई है।

इस सम्बन्ध में पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल आदेश दिए हैं कि वे इस केस की कानून के अनुसार तुरन्त किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाएं। साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि उक्त मामले की सारी रिपोर्ट कल यानी गुरुवार तक महिला आयोग के ऑफिस में भेजी जाए। जिसके बाद महिला आयोग अपने तौर पर भी मामले में सख्त एक्शन ले सके।

सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था वीडियो, जिसके बाद एक्शन में महिला आयोग

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर महिला को पीटने का एक वीडियो राजविंदर सिंह नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में एक व्यक्ति और महिला (हाथ में चुड़ा पहने हुईं थी) एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से जमीन पर लेटा कर पीट रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले राविंदर सिंह ने वीडियो के साथ लिखा था कि जालंधर के नकोदर तहसील के रायपुर गुजरां गांव का यह व्यक्ति गुरजीत सिंह है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular