जालंधर पुलिस के अधिकारी तस्कर से बातचीत करते हुए।
जालंधर देहात पुलिस और एक बदमाश के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने जा रहे एक युवक को बाइक पर जाते हुए रोकने की कोशिश की। खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलि
.
जानकारी के अनुसार, युवक ने पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी की टांग में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गोली लगने के बाद घायल पड़ा तस्कर साजन।
आरोपी की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी साजन नय्यर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साजन नय्यर पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हथियारों की तस्करी और गंभीर अपराध शामिल हैं।

पिस्टल, जिससे तस्कर ने पुलिस पर की फायरिंग।
हथियार सप्लाई की बड़ी साजिश नाकाम
शुरुआती जांच में सामने आया है कि साजन नय्यर पंजाब के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार किसे और क्यों पहुंचा रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच जारी है।