Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लिए आज बैठक: पर्यवेक्षक नदीम जावेद...

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लिए आज बैठक: पर्यवेक्षक नदीम जावेद उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे – Ujjain News



कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को उज्जैन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद जिला ग्रामीण कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसे के कारण कांग्रेस द्वारा समस्त बैठकें, आयोजन निरस्त कर दिए थे। संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन क्षीरसागर पर 13 जून को होने वाली बैठक को भी निरस्त कर दिया गया था। यह बैठक शनिवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय पर होगी।

जिसमें नदीम जावेद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संबोधित करेंगे। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी चंदरसिंह सोंधिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में प्रताप भानु शर्मा, विधायक भैरू सिंह बापू सुसनेर भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला समन्वय समिति, अ. भा. एवं प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट्स, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर सभी जिले ग्रामीण के कांग्रेस के कार्यकर्ता को उपस्थित होने को कहा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular