Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeबिहारटाउन हॉल में बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर माल्यार्पण: किशनगंज...

टाउन हॉल में बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर माल्यार्पण: किशनगंज में कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत, वक्ता बोले-भारत को दिया मजबूत संविधान – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज के डॉक्टर अंबेडकर टाउन हॉल में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर सेवा समिति के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

.

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, मीडिया प्रभारी शंभु कुमार, वरिष्ठ शिक्षक दीपक पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रविदास और कोषाध्यक्ष संजय पासवान ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

बाबा साहेब के जयंती पर लोग शपथ ले रहे है।

माता-पिता की 14वीं संतान थे अंबेडकर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में जन्मे अंबेडकर अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे। छुआछूत की बाधाओं के बावजूद उन्होंने बैरिस्टर सहित कई उच्च शिक्षाएं प्राप्त कीं।

भारत को दिया मजबूत संविधान

वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब ने 60 देशों के संविधान का अध्ययन कर भारत को मजबूत संविधान दिया। इसी संविधान की बदौलत आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन सकीं। कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर अरविंद दास, संजय पासवान, देव बाबू सहित नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular