Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशटीआई के भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ से रीवा...

टीआई के भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ से रीवा लाया गया आरोपी; वैवाहिक कार्यक्रम में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग – Rewa News



रीवा में एक शादी कार्यक्रम के दौरान टीआई के भाई को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय से मिले प्रोटेक्शन वारंट के आधार पर रीवा लाया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही ह

.

आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को 6 महीने लग गए।

घटना शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मैरिज गार्डन में हुई थी। जहां वर और वधू पक्ष के बीच में हुए विवाद के दौरान गोली चालन की वारदात को अंजाम दिया गया था।

थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को विवाह समारोह में गोली चालन की घटना हुई थी। जहां दीप सिंह नाम के आरोपी को चिन्हित कर मामला पंजीबद्ध किया गया था। जो छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस के मामले में भी गिरफ्तार हुआ है। जिसे न्यायालय से मिली अनुमति के बाद रीवा लाया गया है।

रस्में चल रहीं थी, बाहर झगड़ा हुआ राम सिंह ने बताया था कि वो मूल रूप से सतना जिले के रामपुर बघेलान के पतुलकी के रहने वाले हैं। उनकी बहन की शादी थी। आमेर से बारात आई थी। जय माला की रस्म अदा की जा रही थी। तभी बारात में शामिल एक शख्स ने उनकी गाड़ी को अपनी स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर राम सिंह के चचेरे भाई विक्रम सिंह की बहस हो गई।

राम सिंह के मुताबिक जब वे मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी भड़क गया और उन पर फायर कर दिया। इस घटना में राम सिंह बच गए, लेकिन उनके चचेरे भाई विक्रम सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

कनपटी पर बंदूक रख डिलीट करवाया वीडियो टीआई राम सिंह के भाई विक्रम सिंह ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था, जिसमें आरोपी बंदूक लेकर उत्पात मचाता नजर आ रहा था। बदमाश ने विक्रम की कनपटी पर पिस्टल तान दी और वीडियो जबरन डिलीट करवाया। इसके बाद वह फायरिंग करने लगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular