रीवा में एक शादी कार्यक्रम के दौरान टीआई के भाई को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय से मिले प्रोटेक्शन वारंट के आधार पर रीवा लाया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही ह
.
आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को 6 महीने लग गए।
घटना शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मैरिज गार्डन में हुई थी। जहां वर और वधू पक्ष के बीच में हुए विवाद के दौरान गोली चालन की वारदात को अंजाम दिया गया था।
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को विवाह समारोह में गोली चालन की घटना हुई थी। जहां दीप सिंह नाम के आरोपी को चिन्हित कर मामला पंजीबद्ध किया गया था। जो छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस के मामले में भी गिरफ्तार हुआ है। जिसे न्यायालय से मिली अनुमति के बाद रीवा लाया गया है।
रस्में चल रहीं थी, बाहर झगड़ा हुआ राम सिंह ने बताया था कि वो मूल रूप से सतना जिले के रामपुर बघेलान के पतुलकी के रहने वाले हैं। उनकी बहन की शादी थी। आमेर से बारात आई थी। जय माला की रस्म अदा की जा रही थी। तभी बारात में शामिल एक शख्स ने उनकी गाड़ी को अपनी स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर राम सिंह के चचेरे भाई विक्रम सिंह की बहस हो गई।
राम सिंह के मुताबिक जब वे मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी भड़क गया और उन पर फायर कर दिया। इस घटना में राम सिंह बच गए, लेकिन उनके चचेरे भाई विक्रम सिंह को दो गोलियां लगीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
कनपटी पर बंदूक रख डिलीट करवाया वीडियो टीआई राम सिंह के भाई विक्रम सिंह ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया था, जिसमें आरोपी बंदूक लेकर उत्पात मचाता नजर आ रहा था। बदमाश ने विक्रम की कनपटी पर पिस्टल तान दी और वीडियो जबरन डिलीट करवाया। इसके बाद वह फायरिंग करने लगा।