Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeझारखंडटोंटो के जंगल में नक्सली डंप का भंडाफोड़: पिस्तौल, 250 डेटोनेटर...

टोंटो के जंगल में नक्सली डंप का भंडाफोड़: पिस्तौल, 250 डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद – Chaibasa (West Singhbhum) News


सुरक्षाबलों ने नक्सली दस्तावेज और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है।

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टोंटो थाना के जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में एक नक्सली डंप का भंडाफोड़ किया गया है। सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है।

.

इसमें 15 किलोग्राम का एक आईईडी व 3 किलोग्राम का 1 आईईडी सहित एक पिस्तौल मैगजीन के साथ, 7 बॉक्स पैक्ड विस्फोटक, 5 इलेक्ट्रिक और 250 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर शामिल हैं।

बरामद सामग्री में 10 कार रिमोट, 20 रिमोट बैटरी, विस्फोटक युक्त 7 प्लास्टिक कंटेनर, एक कटर मशीन और इलेक्ट्रिक वायर का एक बंडल भी मिला है। इसके अलावा 35 स्टील टिफिन, एक बंडल कॉर्डेक्स और 30 स्विच मैकेनिज्म भी बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने नक्सली दस्तावेज और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है। बम निरोधक दस्ते की मदद से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

यह अभियान गोईलकेरा, कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगडा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया के सीमावर्ती इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular