Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडटोरी-चंदवा में फ्लाईओवर की मांग: किसानों ने चटुआग डैम में शुरू...

टोरी-चंदवा में फ्लाईओवर की मांग: किसानों ने चटुआग डैम में शुरू किया जल सत्याग्रह, आंदोलन में शामिल रही महिलाएं – latehar News



लातेहार जिले में किसानों ने टोरी-चंदवा में फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर चटुआग डैम में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। रविवार को आंदोलन के पहले दिन किसान दो घंटे तक डैम के पानी में खड़े रहे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मुख्यमंत्री हेम

.

आंदोलन में महिलाएं रहीं शामिल

पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। अयूब खान ने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने फ्लाईओवर का शिलान्यास किया था। चार साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है।

आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि एनएच 99 न्यू 22 पर फ्लाईओवर के लिए नया प्राक्कलन और टेंडर, अधिग्रहित भूमि का पुनर्मूल्यांकन, टोरी जंक्शन के पास बंद पड़े फुटब्रिज का निर्माण, टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज और टोरी से बालूमाथ तक पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिले।

विभागीय उदासीनता में उठा रहे परेशानी

किसानों का कहना है कि एनएच और रेलवे विभाग की उदासीनता से उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोरी रेलवे फाटक पर जाम की वजह से कई बार महिलाओं की सड़क पर ही डिलीवरी हो चुकी है।

महिला किसान मानती देवी और रानो देवी ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान किसी अनहोनी की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular