Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeहरियाणाटोहाना में महिला पर हमला करने वाले दो काबू: पुलिस ने...

टोहाना में महिला पर हमला करने वाले दो काबू: पुलिस ने पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ा, 11 आरोपी फरार – Tohana News



थाना शहर टोहाना, जिला फतेहाबाद।

फतेहाबाद जिले की टोहाना शहर पुलिस ने महिला पर हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजनगर के रहने वाले रोहन और रोहित को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस की टीम द्वारा 11 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

.

भतीजे से हुई थी कहासुनी

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद के अनुसार यह मामला 21 मई को राजनगर के ओमपति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। घटना 18 मई की है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बलियाला हेड पर उसके भतीजे सोनू के साथ कहासुनी हुई थी। शाम करीब 7 बजे जब वह अपने बेटे नरेश और भतीजों दीपक व सूरज के साथ घर पर थी।

गाली-गलौज कर ईंट से हमला

तभी सागर, सुंदर, पवन, सावन, विजय, अरुणा, रवि, रोहन, रोहित, काकू, लसी, फिंडरु और अन्य लोग गली में आए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और ईंटों से हमला कर दिया। इसी दौरान किताब सिंह ने अपनी गाड़ी से शिकायतकर्ता महिला को टक्कर मार दी, इस हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई। जब सूचना डायल 112 को दी गई, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।

घायल ओमपति को पहले सामान्य अस्पताल टोहाना में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले के 11 फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular