बुरहानपुर में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय सिंधी बस्ती के शाही ईदगाह में एकत्र हुए।
बुरहानपुर में ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग सिंधी बस्ती के शाही ईदगाह में एकत्र हुए।
.
नेपानगर, खकनार और शाहपुर में भी विशेष नमाज
ईद के मौके पर नेपानगर, खकनार और शाहपुर में भी उत्साह का माहौल रहा। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। साथ ही बीमारों के स्वास्थ्य लाभ और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी प्रार्थना की गई।
नमाज अदा करते हुए लोगों की ड्रोन से ली गई तस्वीर।
शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे, फारूकी ईदगाह में 7:15 बजे और शाही जामा मस्जिद में 7:30 बजे नमाज का आयोजन हुआ। शनवारा मस्जिद समेत शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।