छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोरिया गांव में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय लेखराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजु
.
डॉक्टरों के अनुसार लेखराम यादव को सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई हैं, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर है। घायल की पहचान लेखराम पिता दुर्बल यादव निवासी बोरिया के रूप में हुई है।स्थानीय निवासी शुभम कसार ने बताया कि वे जब रात को घर लौट रहे थे, तब उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। शायद किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।