Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशदतिया में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी आम का...

दतिया में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी आम का लालच देकर खेत में ले गया, बच्ची ने सहेली को बताई घटना – datia News



दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गोराघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

.

शिकायत के अनुसार, घटना 16 जून की सुबह 10 बजे की है। पीड़िता अपने भाई के साथ गांव के मंदिर में खेल रही थी। इस दौरान आरोपी रामगोपाल राजपूत वहां पहुंचा। उसने आम देने का लालच देकर दोनों बच्चों को अपने खेत की टपरिया पर ले गया।

बच्ची ने सहेली को बताई घटना वहां आरोपी ने बच्ची को आम दिए और खटिया पर बिठाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने यह बात अपनी सहेली को बताई, जिसने बाद में पीड़िता की मां को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमल गोयल ने बताया कि, आरोपी शादीसुदा है जो अभी फरार है। जिस से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular