Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारदहेज नहीं मिलने पर पति ने की दूसरी शादी: देह व्यापार...

दहेज नहीं मिलने पर पति ने की दूसरी शादी: देह व्यापार के लिए पत्नी को मजबूर करने का आरोप, पहली पत्नी और बेटे को घर से निकाला – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की रतवा निवासी पिंकी बेगम (25) ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

.

पिंकी की शादी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जालमिलिक गांव निवासी मोहम्मद उमर से 5 साल पहले हुई थी। 3 साल का बच्चा भी है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने दहेज में 3 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी।

महिला थाना, किशनगंज।

देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

छह महीने पहले पति उसे पंजाब ले गया। वहां उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। पिंकी के मना करने पर पति ने उसे प्रताड़ित किया। 15 मई को वह पिंकी को जालमिलिक ले आया। पति और ससुराल वाले पिंकी और उसके बेटे की हत्या की योजना बना रहे थे।

पति ने कर ली दूसरी शादी

सही समय पर पिंकी के मायके वालों के पहुंचने से दोनों की जान बच गई। परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। इसके बाद पति ने अगले दिन 16 मई को दूसरी शादी कर ली। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular