Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली से लौट रहे युवक का हादसा: माधौपुर पुल के पास...

दिल्ली से लौट रहे युवक का हादसा: माधौपुर पुल के पास ट्रेन से गिरा, एक पैर कटा; अस्पताल में भर्ती – Bareilly News


बरेली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में माधौपुर पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। अयोध्या के हैदरगंज निवासी सुमित जायसवाल दिल्ली से रेलवे भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे।

माधौपुर ओवरब्रिज के नीचे करीब 3 बजे हादसा हुआ। सुमित ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। इस दौरान उनका झोला फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया। वह ट्रैक के किनारे बेसुध पड़े रहे।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सुमित को एंबुलेंस से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति गंभीर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुमित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular