Thursday, May 22, 2025
Thursday, May 22, 2025
Homeबिहारदीवार में दबने से महिला की मौत, एक जख्मी: चिमनी भट्ठा...

दीवार में दबने से महिला की मौत, एक जख्मी: चिमनी भट्ठा पर काम करने आई थी महिला, अचानक दीवार गिरने से हुआ हादसा – Bhojpur News


गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को किया गया रेफर।

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप शुक्रवार की देर शाम दीवार गिरने से झारखंड निवासी एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अधेड़ महिला गंभीर

.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका झारखंड के गुमला जिला निवासी छोटू यादव की 28 वर्षीया पत्नी राधिका कुमारी है। जबकि जख्मी महिला झारखंड के गुमला जिला के पालकोठ थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव निवासी शनिचर तुरी की 50 वर्षीया पत्नी तारा देवी है। वे सभी हसनपुरा गांव वार्ड नंबर 4 में किराए का मकान लेकर रहते थे।

बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक।

चिमनी भट्ठी खड़ा किया दीवार अचानक गिरने से हादसा

जख्मी महिला तारा देवी ने बताया कि वह और राधिका कुमारी सहित चार लोग अक्टूबर-नवंबर माह में हसनपुरा गांव की चिमनी भट्ठा पर काम करने आए थे। शुक्रवार की देर शाम चिमनी भट्ठी के समीप वे लोग दीवार खड़ा कर उसे लिप रहे थे। तभी अचानक दीवार दोनों पर गिर पड़ा। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के मदद से दीवार में दबे दोनों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।

जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख राधिका कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जख्मी तारा देवी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

सूचना पाकर चिमनी भट्ठा मालिक और अन्य मजदूर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular