Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशदुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा: रीवा के बीड़ा में...

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा: रीवा के बीड़ा में ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा, फायदा उठाया; ससुराल में छिपा, पकड़ाया नहीं – Satna News



सतना में एक दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना 10 जून की है। इसकी जानकारी दो दिनों बाद लगी। दरअसल सभापुर थाने के प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह बैश और आरक्षक पप्पू यादव आरोपी पवन शर्मा को सीधी जिले के चुरहट से सभापुर थाने ला रहे थे।

.

बीड़ा सेमरिया के पास एक बाइक सवार पुलिस वाहन के सामने आ गया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनसे विवाद करने लगे। इस माहौल का फायदा उठाकर आरोपी पवन शर्मा फरार हो गया।

एसडीओपी रोहित राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बीड़ा पुलिस और डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और प्रधान आरक्षक को सेमरिया भेज दिया। सेमरिया थाने में फरारी का केस दर्ज किया गया है।

मामले की शुरुआत 10 जून को हुई, जब एक महिला ने पिपरी टोला निवासी पवन शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। सभापुर थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। चुरहट थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया था। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

ससुराल में छिपा था आरोपी आरोपी पवन शर्मा अपनी ससुराल चुरहट भाग गया था। अब आरोपी पर न केवल दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं अब उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण भी पंजीबद्ध हो चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular