Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
Homeमध्य प्रदेशदोस्त की शादी में चले चाकू, एक गंभीर घायल: नागिन डांस...

दोस्त की शादी में चले चाकू, एक गंभीर घायल: नागिन डांस को लेकर हुई बहस, चाकू मारकर आरोपी फरार, युवक की हालत नाजुक – Jabalpur News


दोस्त की शादी में शामिल हुए दो युवकों में नागिन डांस की फरमाइश को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया और चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हु

.

घटना जबलपुर के गुरु मोहल्ले की है। यहां रवि गौंड की शादी थी, लड़की वाले भी यहीं आए हुए थे। शादी में साहिल पटेल (21) और नीलेश पटेल (23) शामिल हुए थे। रात 11 बजे बारात लगी, लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि रात 1 बजे साहिल ने डीजे वाले से अच्छा गाना लगने को कहा, तो नीलेश ने नागिन डांस लगाने का बोला। जिसका साहिल ने यह कहते हुए विरोध किया कि पहले मेरी मर्जी का गाना बजेगा। इसे लेकर दोनों में बहस हुई। हालांकि मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि-

QuoteImage

आरोपी और घायल एक ही मोहल्ले के हैं। आरोपी नीलेश सब्जी का काम करता है, जबकि साहिल प्राइवेट जाॅब करता है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों का पहले कभी विवाद नहीं हुआ। डीजे में डांस और मनचाहे गाने को लेकर विवाद हुआ था। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

QuoteImage

नीलेश पहले गायब हुआ और बाद में घटना को अंजाम दिया

नशे में धुत दोनों बारात में डांस करने लगे। कुछ देर बाद नीलेश अचानक गायब हो गया। लोग कुछ समझे घर चला गया। बारात लड़की वालों के दरवाजे पर पहुंचने वाली थी तभी नीलेश वापस आया और डीजे की आवाज तेज करने को कहने लगा। इस दौरान साहिल और नीलेश का फिर से विवाद हुआ और नीलेश ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगा और नीलेश चाकू लहराता हुआ फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने साहिल के परिजनों को सूचना दी और घायल को पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular