Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशनमाजियों ने मांगी देश की सलामती और तरक्की की दुआ: हरदा...

नमाजियों ने मांगी देश की सलामती और तरक्की की दुआ: हरदा में उत्साह के साथ मनाई ईद; हिंदू समाजजनाें ने भी दी बधाई – Harda News


हरदा जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय की ईदगाह समेत खिरकिया, टिमरनी, सिराली, हंडिया और रहटगांव की मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई।

.

नमाजियों ने देश की सलामती, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत के अनुसार कुर्बानी की रस्म अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में बकरे की कुर्बानी दी और परिजनों में उसका बंटवारा किया।

शहर काजी बोले- कुर्बानी एक माली इबादत

शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद रिजवान ने बताया कि कुर्बानी एक माली इबादत है। यह हर उस मुसलमान पर वाजिब है, जिस पर सदका-ए-फित्र और जकात वाजिब है।

हिंदू समाजजनाें ने भी दी बधाई

त्योहार के मौके हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कई मुस्लिम भाई कब्रिस्तान भी गए, जहां उन्होंने अपने दिवंगत बुजुर्गों के लिए फातिहा पढ़ी।

पुलिस बल तैनात रहा

जिला प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए मस्जिदों, ईदगाह और मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात किया। नगर पालिका ने भी मस्जिदों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई की व्यवस्था की।

देखें पर्व की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular